फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वालों पर नगर परिषद की कार्रवाई रही जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। शहर में सड़कों पर हुई अतिक्रमण करने वालों पर नगर परिषद की कार्रवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रही। नगर परिषद अधिकारियों ने पुराना जीटी रोड पर कमेटी चौक के आसपास अतिक्रमण हटवाया। अभियान के दौरान जेसीबी मशीन से दुकानों के सामने से हटाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादा गया। दुकानों के आगे रखे सामान को नगर परिषद अधिकारियों ने जब्त कर लिया। साथ ही अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के चालान भी किए गए।
विज्ञापन

दरअसल, पलवल शहर के सभी बाजारों में अतिक्रमण एक बड़ी समस्या के रूप में उभर रही है। दुकानदार दुकान में कम व सड़क पर सामान ज्यादा रखते हैं। दोनों तरफ से दुकानों के सामने सामान से आधी से ज्यादा सड़क पर कब्जा किया हुआ है। शहर के पुराने जीटी रोड, रसूलपुर रोड, शेखपुरा मार्केट, जवाहर नगर कैंप, मीनार गेट, रेलवे रोड पर समस्या ज्यादा है। अतिक्रमण न करने को लेकर हर दुकानदार से हाथ जोड़कर अपील की गई, परंतु दुकानदार नहीं माने। उसके बाद परिषद अधिकारियों ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई। बृहस्पतिवार को कमेटी चौक के आसपास दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटवाया गया।
नगर परिषद के भवन निरीक्षण चमन लाल तेवतिया ने बताया कि शहर में जाम बढ़ाने में अतिक्रमण अहम भूमिका निभाता है। शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। दुकानों के सामने रखे सामान को जब्त कर चालान किए जा रहे हैं। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें