फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस : प्रभु यीशु का जन्म होते ही गूंजी जिगल बेल

विज्ञापन
पलवल चर्च में क्रिसमस पर बाइबल का संदेश सुनाते फादर सुरेश गुप्ता - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। ईसाई समाज द्वारा शनिवार को नूंह रोड पर स्थित चर्च में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार रात से ही क्रिसमस की धूम शुरू हो गई। रात भर लोगों ने क्रिसमस के गीत गाए और प्रभु यीशु मसीह को याद किया। इस दौरान मिठाइयां भी वितरित की गईं। सांता क्लॉज बनकर आए लोगों ने बच्चों को उपहार वितरित किए। रात 12 बजे प्रभु यीशु का जन्म होते ही जिगल बेल गूंजने लगी। दिन मनाया गया। रात को लोगों ने खूब नृत्य कर खुशी मनाई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही लोगों ने चर्च में आना शुरू कर दिया था। लोगों ने चर्च में मोमबत्तियां भी जलाकर अपनी आस्था प्रकट की। लोगों ने प्रार्थना सभा में भी हिस्सा लिया। पादरी और बैपटिस्ट चर्च के प्रधान सुरेश गुप्ता ने लोगों को पवित्र बाइबिल के संदेश सुनाए व विश्व शांति की दुआ की। क्रिसमस को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को गिफ्ट, चॉकलेट दिए।
चर्च के फादर सुरेश गुप्ता ने कहा कि प्रभु यीशु का संदेश घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत है। विश्व शांति की दुआ सभी को मिलकर करनी चाहिए तथा जीओ और जीने दो के रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को प्यार और आपसी भाईचारा बनाकर रखना चाहिए। फादर सुरेश गुप्ता ने ईसाई समाज के लोगों से कोरोना बचाव के लिए टीकाकरण कराने तथा नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव के लिए सावधानी बरतने की भी अपील की। उन्होंने प्रभु यीशु का संदेश देते हुए कहा कि करीब 2021 साल पहले दुनिया में दूसरों के पापों का दंड अपने ऊपर लेने के लिए यीशु का जन्म हुआ था।
विज्ञापन

अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ ने भी मनाया पर्व
पलवल जिले में निजी अस्पतालों में कार्यरत ईसाई समाज के नर्सिंग स्टाफ ने भी क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। उन्होंने पलवल के नूंह रोड पर स्थित चर्च तथा बल्लभगढ़ चर्च में जाकर प्रभु की प्रार्थना की। अस्पतालों में ईसाई समाज के नर्सिंग स्टाफ ने शुक्रवार रात को केक भी काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें