फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में गूंजे भगवान शिव के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
-नवविवाहित जोड़े नाचते-गाते जिलाभिषेक करने पहुंचे शिव मंदिर
विज्ञापन

-मंदिरो में भगवान शिव की कथा सुन भजनों पर किया नृत्य
-आर्य समाज ने निकाली प्रभातफेरी
-ब्रहमाकुमारी संस्था ने निकाली शोभायात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शुुक्रवार को जिले के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने महाशिवरात्रि का व्रत रखा। जिले के मंंदिर भगवान शिव के जयकारों और घंटियों की मधुर ध्वनि से गुंजायमान रहे। महिलाएं ढोल नगाड़ों के साथ हाथों में बेलपत्र, फल-फूल से सजी पूजा की थाली व टोकरी और सिर पर कलश लिए घरों के नजदीक मंदिरों में पहुंचीं। खासकर नवविवाहिताएं सज-धज कर मंदिर पहुंचीं और अपने परिवार के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना की।
शहर के ऐतिहासिक जंगेश्वर मंदिर, पंचवटी मंदिर, कामेश्वर महादेव मंदिर, खोंटा मंदिर, शिवशक्ति मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, भूरागिरी मंदिर, काली माता मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर के अलावा गांव औरंगाबाद के दादी आशा माई मंदिर, होडल के सती सरोवर मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, बरखंडेश्वर महादेव मंदिर, भुलवाना के चमेली देवी मंदिर, बहीन के दादा भूमिया मंदिर, हसनपुर के शेषसाई स्थित शेषसाई मंदिर, हथीन के श्रीराम मंदिर, बंचारी के दाऊ जी मंदिर जैसे दर्जनों बड़े-बड़े मंदिरों में श्रद्धालुओं का दिन भर तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर, बेलपत्र, धतूरा और फूल चढ़ाकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

भजनों पर जमकर किया नृत्य
जिले के मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व पर पूजा अर्चना करने पहुंचीं महिलाओं ने मंदिरों में भगवान शिव की कथा भी सुनी। उसके बाद वहां भजनों पर जमकर नृत्य किया। दोपहर तक यह सिलसिला मंदिरों में चलता रहा। रास्ते में भी महिलाएं भजन गातीं व नृत्य करतीं मंदिर पहुंचीं।

आर्य समाज ने मनाया महर्षि दयानंद बोधोत्सव
आर्य केंद्रीय सभा पलवल के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर्व महर्षि दयानंद सरस्वती बोधोत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आर्य समाज दरबार कुआं शहर पलवल के तत्वावधान में सुबह तड़के 5:30 बजे प्रभात फेरी निकाली गई । प्रभात फेरी की अध्यक्षता आर्य समाज शहर पलवल के प्रधान मोतीलाल आर्य ने की। संचालन महामंत्री यशवीर कुमार वीर ने किया । प्रभात फेरी आर्य समाज शहर पलवल से थाई मोहल्ला, खैल कला, जीटी. रोड, महर्षि दयानंद चौक से होती हुई आर्य समाज मंदिर जवाहर नगर कैंप पहुंची । जहां 21 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ में शहर के सभी आर्य समाजों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर आह़ुति दी। इस अवसर पर डॉक्टर धर्म प्रकाश आर्य, डॉक्टर महेश गर्ग मुख्य यजमान थे। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य देशराज शुक्ला एवं आचार्य ओम प्रकाश शास्त्री थे । गुरुकुल गदपुरी से स्वामी शुद्ध बुद्ध सरस्वती ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद जैसे शुद्धि आंदोलन का समर्थन करना चाहिए। महर्षि दयानंद सरस्वती को आज के दिन ही बोध हुआ था। उन्होंने सारे संसार में पाखंड को दूर करने के लिए पूरा जीवन सत्य विद्या का प्रचार किया । इस अवसर पर सुभाष चंद्र छाबड़ा,नरेश छाबड़ा, प्रदीप सरदाना, ज्ञानचंद शर्मा, बुधराम तेवतिया,अशोक पाराशर, जगबीर सिंह आर्य विशेष रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन


ब्रह्माकुमारी संस्थान ने निकाली भव्य शोभायात्रा
उधर ब्राह्मा कुमारी संस्थान द्वारा शहर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शोभायात्रा व भगवान शिव की बरात निकाली। शोभायात्रा न्यू सोहना रोड स्थित ईश्वरीय विश्वविद्यालय ब्रह्माकुमारी संस्था से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस संस्थान में पहुंची। जहां प्रवचनों का कार्यक्रम भी हुआ। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्थान से जुड़ी बहनों ने कहा कि शिव ईश्वर है। उसकी उपासना करनी चाहिए। बहन राज दीदी रजनी, बीके लक्ष्मी, बीके राजेंद्र, बीके नरेश, महेश शर्मा ने प्रवचन दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें