फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन मिलने के बाद भी नहीं बन पा रहा बस अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। परिवहन विभाग ने तीन साल पहले हसनपुर बस अड्डे के निर्माण के लिए सैंडोली ग्राम पंचायत से जमीन तो ले ली, लेकिन आज तक निर्माण नही शुरू हो सका है। फिलहाल जमीन जोहड़ बनी हुई है। वहीं क्षेत्र के लोगों को निजी वाहनों में सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बस अड्डे के लिए चयनित जमीन पर लोग कूड़ा-करकट डाल रहे हैं। आलम यह है कि बदबू ने लोगों का आसपास से निकलना भी दूभर कर दिया है। वहीं इस तरफ परिवहन विभाग का अब बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। लोगों ने मांग की है कि या तो इस जमीन में जल्द से जल्द बस अड्डा का निर्माण शुरू कराया जाए या फिर इसे साफ किया जाए। सैंडोली ग्राम पंचायत इसके लिए मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री से मिलने का मन बना रही है।
मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा
वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हसनपुर के लोगों की मांग पर बस अड्डा बनाने की घोषणा की थी। उसके बाद परिवहन विभाग ने जमीन का चयन करने के बाद सैंडोली ग्राम पंचायत की जमीन को परिवहन विभाग के नाम करा लिया। सरकार की तरफ से मंजूरी भी मिल गई।
विज्ञापन

घूमते रहते हैं मवेशी
इस जगह बनी जोहड़ में हर समय पानी भरा रहता है। वहीं गंदगी डाले जाने के कारण मवेशी घूमते रहते हैं। आसपास रहने वाले लोगों और बृज मंडल स्कूल के अंदर बच्चों को काफी परेशानी होती है। स्थानीय निवासी विष्णु कुमार, दीपक अरोड़ा, सौरभ, बृज मंडल स्कूल के संचालक शेर सिंह आदि का कहना है कि इस मामले में मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री से मिलेंगे।
वर्जन-
हसनपुर में बस अड्डा न होने से लोगों को काफी परेशानी होती है। लोगों को निजी वाहनों व तिपहिया वाहनों का सहारा लेना पड़ा है। जिससे दुर्घटनाओं का भी खतरा रहता है और समय भी खराब होता है। - कृष्ण कुमार
हसनपुर में बस अड्डे की काफी जरूरत है। कस्बे में करीब 80 से 10 गांव आते हैं व प्रतिदिन सैकड़ों लोग व छात्र-छात्राएं पलवल व फरीदाबाद तक जाते हैं। सभी को काफी परेशानी होती है। - अरुण
इस बारे में जल्द ही परिवहन विभाग से संपर्क कर बस अड्डा निर्माण में आ रही दिक्कतों को जाना जाएगा। उसे दूर कराने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा। - वकील अहमद, एसडीएम होडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें