संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। बाइक से ड्यूटी जा रहे युवक को नकाबपोश युवकों ने रोक लिया और जमकर मारपीट की। आरोपियों ने पीट-पीट कर युवक का हाथ तोड़ दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित के चाचा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है।
किठवाड़ी चौकी प्रभारी अजीत नागर के अनुसार गांव गोपीखेड़ा निवासी गजराज सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी भतीजा नेता सिंह घर से बाइक पर पलवल ड्यूटी पर जा रहा था। रास्ते में नया गांव के समीप तीन बाइकों पर आए छह-सात लड़कों ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने चेहरे को कपड़े से ढका हुआ था। आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई की, जिससे उसका हाथ टूट गया तथा चेहरे पर भी गंभीर चोटें आईं। घायलावस्था में नेता सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।