फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

57 लाभार्थियों को मिली 50 लाख की धनराशि

विज्ञापन
पलवल में आवास योजना के तहत चेक देते - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बुधवार को नगर परिषद द्वारा 57 लाभार्थियों को करीब 50 लाख रुपये धनराशि के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक दीपक मंगला ने सभी लाभार्थियों को चेक दिए।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके अंतर्गत शहरी क्षेत्र में गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों को रहने के लिए छत उपलब्ध करवाना है। पलवल जिले में 57 लाभार्थियों को करीब 50 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। सभी चेक प्रदान किए गए हैं। अभी तक लाभार्थियों को 3 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में गरीब लोगों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी मिल रहा है। लाभार्थी लज्जा निवासी शमशाबाद ने बताया कि मोदी सरकार में गरीबों की सुनवाई हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें भी चेक मिला है। सरकार की मदद से मकान बनवाया जा रहा है। सरकार गरीबों की मदद कर रही है। लाभार्थी मिथलेश ने बताया कि उनके पास रहने को मकान नहीं था, लेकिन सरकार की इस योजना से अब उनके पास भी रहने को घर होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला, पलवल नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता महेंद्र, पालिका अभियंता सतेंद्र, भवन निरीक्षक चमनलाल तेवतिया, सचिव नवीन कुमार पांडे, हरेंद्र तेवतिया, पार्षद धर्मवीर राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें