फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी की दुकानों से सजे बाजार

विज्ञापन
बाजार में राखियां - फोटो : Palwal
विज्ञापन
होडल। रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए बाजार सज चुके हैं। शहर के बाजारों में विभिन्न प्रकार की राखियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। बहन व भाई के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार रविवार को है। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी सजाने की तैयारी कर ली है। भाइयों के हाथों पर टेडी बीयर, छोटा भीम, स्पाइडर मैन व डोरेमान जैसे कॉर्टून कलाकार और सुपर हीरो वाली राखियों की ज्यादा मांग है।
विज्ञापन

वहीं, कुछ बहनें अपने हाथों से बनाई राखी भाइयों की कलाई पर बांधने की तैयारी कर रही हैं। इस त्योहार के लिए बहनें नए कपड़ों की खरीदारी में व्यस्त हैं। वहीं, भाई भी बहनों को तोहफा देने की तैयारी में जुटे हैं। बहनों ने दूर रहने वाले भाइयों को राखी भेजने के लिए विशेष पैकेट की व्यवस्था की है। दुकानदार पांच रुपये से लेकर 200 रुपये तक की राखियों की बिक्री कर रहे हैं। दुकानदार सोनू गर्ग ने बताया कि अभी वे महिलाएं ही राखी खरीदने आ रही हैं, जिनको बाहर भेजनी हैं। आने वाले तीन दिनों में राखियों की बिक्री काफी बढ़ जाएगी। दुकानदार राम कुमार का कहना है कि पिछले साल भी कोरोना का असर बाजारों में रक्षाबंधन पर नजर आया था। असर तो अभी भी है, लेकिन इस बार थोड़ा कम है। इस साल बाजारों में ग्राहकों के बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें