फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या कराने को मंगलसूत्र बेचकर दिए थे 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। शहर के बेढ़ा पट्टी के रहने वाले ताराचंद की हत्या कराने के लिए उसकी पत्नी अर्चना ने मंगलसूत्र बेचकर मौत का सामान खरीदा। बता दें कि 8 अक्तूबर की देर शाम मृतक ताराचंद घर आ गया तो उसके भांजे कृष्ण ने बाजार से घर ले जाने के लिए फोन कॉल किया। जब ताराचंद भांजे को बाइक पर बैठाकर निकला तो भांजे ने मोबाइल फोन गिरा दिया। उसे उठाने के बहाने उसने मामा को गोली मार दी। हत्या में मृतक की पत्नी भी साजिश में पूर्ण रूप से शामिल रही।
विज्ञापन

सीआईए पुलिस के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी अर्चना को जेल भेज दिया था जबकि मृतक के भांजे को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी कृष्ण ने खुलासा किया की अगस्त महीने में उसकी मामी अर्चना ने पचास हजार रुपये का सोने का मंगलसूत्र बेचने को दिया था। इन रुपयों से उसने हथियार खरीदने के लिए कहा। मंगलसूत्र सोलह हजार रुपये में यूपी के छाता के एक गांव में बेच दिया और उसके बदले देसी कट्टा तीन कारतूस खरीद लिए। पुलिस को रिमांड के दौरान आरोपी ने बताया हत्या से पहले उसने कट्टे से हवाई फायर कर चेक भी किया। आरोपी ने खुलासा किया कि एक कारतूस से मामा की हत्या की और एक को छुपा दिया। जिसे पुलिस ने आरोपी कृष्ण से रिमांड के दौरान बरामद कर लिया। सीआईए इंचार्ज अंक शेर ने बताया इस मामले में हथियार देने वाले व्यक्ति की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें