फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम मशीन तोड़ी, पुलिस पहुंची तो रोड पर छोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। किठवाड़ी चौक के समीप रात्रि पुलिस के गश्ती दल को एटीएम मशीन सड़क पर पड़ी मिली। मशीन में करीब 30 लाख का कैश मौजूद था। आशंका है कि बदमाश पुलिस की पीसीआर का सायरन सुनकर मौके से फरार हो गए। कैंप थाना पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

किठवाड़ी पुलिस चौकी में तैनात पवन कुमार ने बताया कि गत 25 नवंबर की देर रात वह अपने साथी कर्मचारी एचसी संदीप, एसपीओ विनय के साथ रात्रि गश्त पर थे। रेलवे रोड पर किठवाड़ी चौक की तरफ से पुलिस गाड़ी का सायरन बजाते हुए आ रहे थे। जब वह किठवाड़ी चौक से पलवल-अलीगढ़ की तरफ चले तो देखा कि हिताची कंपनी के एटीएम के बूथ के बाहर एटीएम मशीन पड़ी हुई थी। उन्होंने एटीएम मशीन को साथियों की मदद से बूथ के अंदर रखा और वहां पर पुलिस कर्मचारियों की तैनाती करके एटीएम बूथ का ताला लगाया। साथ ही इसकी सूचना हिताची कंपनी के मैनेजर को दी। कंपनी के कर्मचारियों ने एटीएम मशीन को खोलकर देखा तो उसमें 30 लाख रुपये कैश मौजूद था। पुलिस कर्मचारी ईएचसी पवन कुमार की माने तो लुटेरे पुलिस की पीसीआर का सायरन सुनकर भागे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें