फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 2500 पुलिस कर्मी व 11 पैरामिलिट्री कंपनियां चुनाव में संभालेंगी सुरक्षा व्यवस्था

Thu, 03 Oct 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व स्वतंत्र रूप से विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में पैरामिलिट्री फोर्स की 11 कंपनियां व 2500 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं, स्टेटिक सर्विलांस टीम और फ्लाइंग स्क्वायड टीम तीनों विधानसभा क्षेत्र में 36 टीम तैनात की गई हैं। इसी तरह जिला में कुल 45 पेट्रोलिंग पार्टी ड्यूटी पर तैनात रहेंगी। इन सभी वाहनों पर वायरलेस सेट भी लगाए गए हैं, ताकि निर्बाध रूप से संपर्क किया जा सके। ये पेट्रोलिंग पार्टी किसी भी बूथ पर किसी भी अव्यवस्था होने की सूचना प्राप्त होने की आशंका के मात्र 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर बूथ पर तैनात जवानों की सहायता करेंगी।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने बताया कि विधानसभा पलवल, होडल व हथीन के कुल 370 स्थानों पर बनाए गए 717 बूथों पर मतदान होगा। 11 कंपनियों सहित 2500 पुलिस कर्मी मतदान केंद्रों, अति संवेदनशील, संवेदनशील पेट्रोलिंग ड्यूटी, तीन इंटरस्टेट सहित 15 नाकों पर तैनात किए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के डीएसपी रैंक के नोडल पुलिस अधिकारी लगाए गए हैे, जो यह सुनिश्चित करेंगे कि चुनाव प्रक्रिया उचित व पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के साथ संपन्न हो। उनके साथ द्वितीय इंचार्ज के तौर पर इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी लगाए गए है। जिला स्तर पर भी तीन प्लाटून कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयार की गई है। साथ ही जिले की 23 ईआरवी (डायल-112 वाहन), 38 राइडर्स, दुर्गा शक्ति व क्विक रिस्पांस टीम तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें