फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: एक ही दिन में 200 बच्चे बुखार से पीड़ित

Mon, 11 Sep 2023 11:16 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। अचानक मौसम में परिवर्तन के चलते लोगों में खासकर बच्चों में वायरल बुखार फैलने लगा है। सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में ही बुखार से ग्रस्त करीब 200 के करीब बच्चों की जांच की गई। बच्चों के अलावा बुखार के करीब 400 लोगों की ओपीडी की गई। एकाएक बच्चों में वायरल फैलने पर डॉक्टरों ने लोगों को उससे बचाव करने के तरीके बताए। अस्पताल में आए बच्चों की जांच तो की गई, लेकिन बच्चों को बुखार में दिए जाने वाले सीरफ अस्पताल में नहीं मिले। इससे लोगों में रोष देखने को भी मिला।
पिछले कुछ दिनों से जिले में डेंगू, मलेरिया व टायफाइड फैला हुआ है। जिले में करीब 22 मरीज डेंगू तथा पांच मलेरिया के मिल चुके हैं। उसके अलावा टायफाइड के मरीज रोजाना अस्पताल में आ रहे हैं। अब दो दिन से अचानक बारिश के बाद मौसम में हुए परिवर्तन से बच्चों में भी वायरल बुखार फैलना शुरू हो गया है। सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी अस्पतालों में भी बुखार से ग्रस्त बच्चे पहुंच रहे हैं। डॉक्टर बच्चों की जांच के बाद उन्हें जहां भाप दिलवा रहे हैं, वहीं छाती पर बलगम न जमे उसके लिए भी लोगों को बच्चों को दिन में दो बार अस्पताल ले जाकर भाप दिलाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में नहीं है पर्याप्त दवाएं
जिला नागरिक अस्पताल में बुखार के मरीजों की दवा पहले ही कम थी, अब बच्चों को बुखार उतारने के लिए दिन जाने वाले सीरप भी नहीं है। इस कारण लोगों में रोष देखने को मिला। लोगों का कहना है कि जो दवाई डॉक्टर लिख रहे हैं, उनमें से अधिकांश दवाई जिला नागरिक अस्पताल में नहीं है। लोगों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।
पीएचसी-सीएचसी में नहीं है सुविधाएं व डॉक्टर
जिले में स्थित अधिकांश सीएचसी व पीएचसी केंद्र पर बाल रोग विशेषज्ञ ही नहीं है। पलवल जिले में केवल जिला नागरिक अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ है। इस कारण होडल, हसनपुर, हथीन उपमंडल के गांंवों के लोगों को बच्चों के बीमार होने पर पलवल जिला नागरिक अस्पताल में आना पड़ता है। यहां भी पर्याप्त सुविधाएं न मिलने पर उन्हें निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। सीएचसी केंद्रों पर तो दवाइयां तक नहीं है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में आने वाले बच्चों की उनके द्वारा पूरी जांच की जा रही है तथा बच्चों में फैल रहे वायरल बुखार से बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौसम में परिवर्तन है। ऐसे में बच्चों को संभाल कर रहे तथा वायरल वाले बच्चों से दूसरे बच्चों को दूर रखें तथा बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं। बच्चों को पानी ज्यादा पिलाएं।
- डॉ. वासुदेव, बाल रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें