सिविल लाइन पुलिस ने तीन साल की बच्ची की दुराचार के बाद हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी को पनाह देने वाले उसके एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। रिश्तेदार के कब्जे से आरोपी का सिम भी बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पिछले सप्ताह संदीप ने पड़ोस में रहने वाली एक तीन वर्षीय बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुराचार किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। मामले की जांच कर रही सिविल लाइन पुलिस ने दिल्ली क्षेत्र में छापा मारकर आरोपी के रिश्तेदार नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि घटना को अंजाम देने के बाद नरेंद्र ने ही संदीप को पनाह दी थी। पुलिस ने नरेंद्र के पास से संदीप का सिम भी बरामद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपी को कल अदालत में पेश करेगी। संदीप की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें संबंधित स्थानों पर छापेमारी कर रही है।