फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में परेशान नहीं करेगी बिजली

Tue, 28 Jan 2014 11:26 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजकुंड मेले के दौरान बिजली की कोई समस्या नहीं होगी। बिजली निगम ने मेला परिसर को दो सबस्टेशनों और तीन अलग-अलग फीडर से जोड़ा है। मेला परिसर में आपूर्ति के लिए एक स्वतंत्र फीडर भी लगाया गया है, ताकि किसी भी सूरत में यहां बिजली का संकट न पैदा हो।
विज्ञापन


मेले के दौरान बिजली आपूर्ति के लिए पर्यटन विभाग ने 150-150 किलोवॉट के दो अस्थाई कनेक्शनों के लिए आवेदन किया था, जिसे बिजली निगम ने पास कर दिया।

बिजली निगम के अनुसार, मौजूदा फीडरों व स्थानीय बिजली नेटवर्क पर मेले का लोड न पड़े, इसके लिए टूरिस्ट कांप्लेक्स के नाम से एक अलग फीडर बनाया गया है। इस फीडर को 66 केवी सबस्टेशन यूएसए से जोड़ा गया है।

इसके साथ ही सेक्टर-46 सबस्टेशन भी बिजली देगा। ऐसे में किसी एक पर दिक्कत आने पर बिजली संकट नहीं होगा। एक्सईएन राम निवास ने बताया कि मेला परिसर को चार्मवुड फीडर और इरोज फीडर से भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन


दो मुख्य ट्रांसफार्मर होंगे
एसडीओ धर्मेंद्र ने बताया कि मेला परिसर में लोगों का आवागमन बना रहेगा, जिसे ध्यान में रखते हुए साधारण खंभों को नहीं लगाया जा रहा है। लोड वितरण के लिए केवल 11 केवी के दो मुख्य ट्रांसफार्मर होंगे। इसके अलावा परिसर में तार डाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें