रोहतक में नवीन जयहिंद गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
हरियाणा के मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती के लिए चल रही काउंसलिंग में बुधवार दोपहर मारपीट करने के आरोपी नवीन जयहिंद को गुरुवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी महेश कुमार कुमार ने सेक्टर 6 स्थित बाग से आरोपी को गिरफ्तार किया है।
इससे पहले नवीन जयहिंद ने प्रेसवार्ता कर नर्सिंग भर्ती पर सवाल उठाए। जयहिंद का आरोप है कि सरकार इस भर्ती में अन्य प्रदेशों के उम्मीदवारों को नौकरी दे रही है। जबकि हरियाणा के लाखों युवा बेरोजगार हैं। नर्सिंग उम्मीदवारों के साथ यह अन्याय किया जा रहा है। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर उम्मीदवारों के बुलने पर बुधवार को काउंसलिंग में गया था। यहां कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। लोगों से अभद्रता करने वाले डिप्टी रजिस्ट्रार अमित सिंधू ने हम पर ही केस दर्ज करा दिया। इसकी परवाह नहीं है। बस सरकार युवाओं को नौकरी दे दे। मैं उम्र भर जेल में रहने को तैयार हूं।