फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारे भाई को जहर देकर मार डाला

Wed, 18 Sep 2013 12:28 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिले कैथल के हलके गुहलाचीका के गांव हरिगढ़ किंगन में घरेलू विवाद के कारण एक व्यक्ति ने अपने ही भाई की हत्या कर दी।
विज्ञापन


 आरोपी ने अपने भाई को जहर देकर मार डाला। आरोपी ने भाई की हत्या करने के बाद घर के आंगन में ही चिता बनाकर अंतिम संस्कार की भी तैयारियां भी कर ली थीं, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया।

 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। चीका थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि गांव हरिगढ किंगन निवासी सुभाष ने दो वर्ष पहले अपने भाई दरबारा की मौत का बदला लेने के लिए अपने दूसरे भाई की हत्या कर दी।
विज्ञापन


उसने अपने दूसरे भाई राणा को सोमवार रात को जहरीला पदार्थ देकर मार दिया। हत्या के सुबूत मिटाने के लिए आरोपी सुभाष ने शव को घर के ही आंगन में चिता लगाकर जलाने की तैयारी कर ली थी, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सुभाष को मौके पर ही काबू कर लिया।

कश्मीर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कैथल के सरकारी अस्पताल में भेज दिया। भाई द्वारा भाई को मारने का यह सिलसिला इस परिवार के लिए नया नही था।
विज्ञापन


इससे पहले राणा ने घरेलू विवाद के कारण अपने ही भाई की हत्या कर उसके शव को चुपके से श्मशान घाट में जला दिया था। पुलिस ने राणा पर मामला दर्ज किया था। बाद में कोर्ट ने हत्या के कोई ठोस सबूत न होने के कारण राणा को बरी कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें