फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत हत्यारोपी को जिला सुधार घर भेजा

Tue, 17 Sep 2013 10:07 PM IST
बाढड़ा (भिवानी)/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में गांव काकड़ौली हुकमी में महंत की हत्या के आरोपी तस्वीर सिंह को न्यायालय ने जिला सुधार घर भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खरक कलां निवासी ओमप्रकाश लंबे समय से काकड़ौली हुकमी निवासी तस्वीर सिंह के खेत पर बने मंदिर में रह रहा था। दो दिन पूर्व रात को खेत में सोते समय तस्वीर ने ओमप्रकाश की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


 जिस पर मृतक के परिजनों ने खेत के मालिक तस्वीर सिंह और उसकी पत्नी पर हत्या करने का मामला दर्ज करवाया। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे रिमांड पर लिया और हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार देर शाम हत्यारोपी तस्वीर सिंह को चरखी दादरी न्यायालय में पेश किया जहां न्यायाधीश ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें