फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर की सफाई के बहाने बुलाकर किया कुकर्म

Sat, 01 Jun 2013 05:11 PM IST
फरीदाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के गांव मवई में मंदिर की सफाई का काम कराने के बहाने एक किशोर के साथ कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


आरोपी ने किशोर के साथ मारपीट भी की और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित लड़के के पिता ने बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र कक्षा छह में पढ़ता है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह मवई रोड़ पर स्वामी धर्म कांटा के पास खेल रहा था।
विज्ञापन


उसी समय गांव मवई निवासी नरेश अपनी बाइक पर आया और गौशाला के पास वाले मंदिर की सफाई करने को कहा। नरेश ने सफाई के बदले 200 रुपये देने की बात कही।

इस पर पीड़ित लड़का नरेश के साथ उसकी बाइक पर बैठकर चल दिया। नरेश उसे मंदिर न ले जाकर सीधा तिलपत रेंज की कीकरों की बणी में ले गया और कीकरों के बीच ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया।
विज्ञापन


विरोध करने पर नरेश ने उसकी पिटाई की। किशोर के पिता के बयान पर थाना भूपानी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें