फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर कुर्क या सील नहीं अटैच हुआ है: चौटाला

Fri, 31 May 2013 06:17 PM IST
गुड़गांव/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुड़गांव स्थित उनका मकान अटैच किया है न कि सील या कुर्क।
विज्ञापन


चौटाला ने इस बारे में आ रही मीडिया रिपोर्ट को गलत बताते हुए कहा कि उनके विरोधी जानबूझकर भ्रम फैला रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय ने चौटाला के खिलाफ मनी लॉड्रिंग मामले में कार्रवाई करते हुए गुड़गांव में चौटाला का मकान सीज कर दिया था।

मेदांता अस्पताल में उन्होंने मीडिया से कहा कि जब वे सत्ता में थे तो गुड़गांव के सेक्टर-28 में तत्कालीन सांसदों, विधायकों और जजों को फ्लैट बनाकर दिए थे। ईडी ने जिस मकान को अटैच किया है, वह यही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुश्तैनी संपत्ति के अलावा उनके नाम यही एक फ्लैट है। वे तकरीबन 600 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं और हर साल नियमित आयकर जमा कराते हैं।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ 2008 में आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था। इसमें उनके पास 1467 करोड़ की संपत्ति दिखाई गई थी। बाद में सीबीआई जांच में उनके पास 600 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की बात कही गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने नियम के अनुसार उनका मकान अटैच किया है।

जमानत के बारे में पूछे गए एक सवाल पर कहा कि उन्हें इस शर्त के साथ जमानत दी गई है कि वे केवल एनसीआर के शहर और रोहतक, पानीपत व रेवाड़ी ही आ जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें