मंडी अटेली (नारनौल)। गांव बिहाली निवासी एक युवक की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव बिहाली निवासी अमित कुमार (27) सोमवार शाम बाइक से अपनी बहन के ससुराल गांव बारधन खुर्द तीज का त्योहार देने के लिए जा रहा था। रेवाड़ी-बरेली सड़क मार्ग पर गांव माड़िया के समीप सामने से आई एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमित की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि वह अपने माता-पिता के इकलौता पुत्र था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेवाड़ी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर रेवाड़ी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी।