फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल-रेवाड़ी नेशनल हाईवे पर गांव खोड के समीप बने फ्लाईओवर पर हुई दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव मेघोत बिंजा निवासी जगदीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा प्रकाश शनिवार को बाइक पर सवार होकर खोरी गया था। रविवार सुबह नांगल चौधरी थाना से सूचना मिली की अटेली के समीप नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना हुई। जो मोटरसाइकिल से दस्तावेज मिले हैं वह प्रकाश के नाम पर है। यह सूचना पाकर ग्रामीणों को लेकर पहुंचे तो वहां पर क्षतिग्रस्त अवस्था में बाइक तथा ट्रक का बंपर टूटा हुआ पड़ा मिला। जगदीश ने बताया कि उसका बेटा खोरी से अपने घर आ रहा था। रास्ते में किसी ट्रक के चालक ने उसको टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जगदीश की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें