फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड वाहन को बंद करने पर आरटीए टीम के साथ की हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के दौरान आरटीए कार्यालय की टीम के साथ हाथापाई करने व मारने की धमकी देने के मामले में शहर थाना पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हाथापाई व मारने की धमकी देने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आरटीए कार्यालय के सहायक सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि 19 नवंबर की रात्रि को वह सरकारी गाड़ी में बिजेंद्र, मंदीप, कुलदीप व सलेंद्र के साथ निजामपुर रोड पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान दो गाड़ियां नारनौल की तरफ से आई। जिनको रोक कर जांच की तो वह ओवरलोड मिलीं। जिनको स्टॉफ की सहायता से वापस पार्किंग में बंद करने के लिए भेजा, मगर जैसे ही मार्बल मार्केट के पास पहुंचे तो सामने से एक बोलेरो कैंपर आई, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। उन्होंने गाड़ियों को रुकवा लिया और उनके साथ हाथापाई की। एक गाड़ी का चालक को भगा दिया गया। वहीं कैंपर में सवार दोनों व्यक्तियों ने ओवरलोड गाड़ियों को छुड़ाने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने सहायता के लिए 112 पर फोन किया तो कैंपर चालक गाड़ी छोड़कर भा गया। कैंपर में उनके तीन मोबाइल फोन रह गए। इस पर गाड़ियों का ऑनलाइन चालान कर उन्हें पार्किंग में जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि उक्त लोगों ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली। उनके साथ हाथापाई की तथा उन्हें मारने की धमकी दी। पुलिस ने कर्मचारी की शिकायत पर सुनील व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें