फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव सुंदरह के पास वीरवार रात को तेज गति से आ रही अज्ञात गाड़ी ने बाइक चालक को टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। दुर्घटना के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों का सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव भोजावास निवासी शेर सिंह ने बताया कि वीरवार को उसका 21 वर्षीय भाई सुखबीर घरेलू कार्य के लिए शहर महेंद्रगढ़ गया हुआ था। जब वह वापस अपने गांव भोजावास जा रहा था तब गांव सुंदरह से भोजावास रोड पर रात्रि 8.30 बजे अज्ञात गाड़ी चालक तेज गति, गफलत व लापरवाही से आया और बाइक पर सवार सुखबीर को टक्कर मार दी। दुर्घटना सुखबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक भाई शेर सिंह के बयान पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात गाड़ी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें