गांव बसई में आयोजित कार्यक्रम शिरक्त करते पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला व कार्यकर्ता।
- फोटो : Narnol
पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने बसई में बाबा बजरंगबली के मेले में शिरकत की। पूर्व मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ता जोगिंद्र फौजी के घर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने मेले में जाने का आग्रह किया तो पूर्व मुख्यमंत्री ने आग्रह को स्वीकार करते हुए मेले में पहुंचे। मेले में खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि बसई का कन्या स्कूल चौधरी देवीलाल ने बनाया हुआ है और आने वाली सरकार में जब वो मुख्यमंत्री होंगे तो बसई को विकास के मार्ग पर अग्रसर करेंगे।
इनेलो के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि वर्तमान सरकार केवल झूठी घोषणाएं कर रही है। जब उनकी सरकार आएगी तो इलाके का संपूर्ण विकास होगा।
इस मौके पर इनेलो के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, धर्मपाल नंबरदार, प्राचार्य लक्ष्मण सिंह तंवर, लाल सिंह तंवर, सुनील रिवासा, राम सिंह बीडीसी, जगदीश, हनुमान सिंह, सत्यवीर नंबरदार, पुरुषोत्तम, द्वारपाल सिंह, गिरवर सिंह, पूर्ण सिंह, मदन सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।