फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव पाल निवासी एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शनिवार को परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव पाल निवासी झाबर सिंह ने बताया कि उसका करीब 37 वर्षीय बेटा विजय बिजली मिस्त्री का कार्य करता था। उसकी कोरोना काल से ही दिमागी हालत ठीक नहीं थी। दिमागी हालत ठीक नहीं होने के कारण उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के पिता के ब्यान पर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में शव का पोस्टमार्टम करवा सौंप दिया। मृतक विजय की दो संतान हैं। जिसमें सात वर्षीय लड़का व 11 वर्षीय लड़की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें