फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामपुरा में घरों से निकलने वाले पानी की निकासी न होने से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
गांव खामपुरा में सड़क पर भरा गंदा पानी। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
सीहमा। गांव खामपुरा में घरों के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर जमा होने से ग्रामीणों के साथ-साथ राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के पानी के साथ यह गंदा पानी घरों में घुस जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीण सतपाल सिंह, बनवारी लाल, रमेश कुमार, मनोज कुमार, राजेंद्र, देशराज, राम अवतार सिंह, निरंजन लाल, रामदेव, अजीत सिंह, दिनेश कुमार, वेद प्रकाश, महेंद्र सिंह, सुभाष चंद, बलबीर सिंह व उदय भान ने बताया कि घरों के पानी की निकासी के लिए ग्राम सचिव से लेकर पंचायत अधिकारी तक अवगत करवा चुके है, लेकिन अधिकारियों ने जलभराव की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। वहीं राहगीरों व वाहन चालकों को भी इस पानी से ही गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से इस समस्या को तुरंत प्रभाव से दूर करवाने की मांग की। जिससे ग्रामीणों को गंदे पानी से निजात मिल सके।
- वर्जन :
घरों से निकलने वाला गंदा पानी जोहड़ में न पहुंचने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है। इस समस्या को दूर करने के लिए रिचार्ज बोर की व्यवस्था की जा रही है। जिसके बाद समस्या तुरंत प्रभाव से दूर करवा दी जाएगी। -सुनील कुमार, एसपीओ पंचायत विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें