फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पेयजल आपूर्ति के लिए नए बोर का कार्य शुरू होने से ग्रामीणों ने जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गांव हुडिना व मोहनपुर (मोहम्मदपुर हमीद खां) में पेयजलापूर्ति के लिए 42.54 लाख की मंजूरी उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सितंबर माह में मंजूर करवाई थी। इसके बाद अब शनिवार को गांव हुडिना में ग्रामीणों की पेयजल आपूर्ति के लिए नए बोर का कार्य आरंभ कर दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने नारियल फोड़ा और फिर गुड़ बांटकर नए बोर के कार्य की शुरूआत की। वहीं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार जताया है। उम्मीद है कि जनवरी माह में गांव मोहनपुर (मोहम्मदपुर हमीद खां) में भी नए बोर का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


जजपा जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि मोहनपुर एवं हुडीना गांव में काफी समय से पीने के पानी की समस्या बनी हुई थी और ग्रामीण पेयजल समस्या को हल करवाने के लिए प्रयासरत थे। गांव में पेयजल संकट के कारण ग्रामीणों खासकर महिलाओं को बड़ी परेशानी हो रही थी। पेयजलापूर्ति के लिए सितंबर माह में बजट स्वीकृत कर दिया। जनस्वास्थ्य विभाग ने मोहनपुर गांव के लिए 21.30 लाख रुपये तथा हुडीना के लिए 21.24 लाख रुपये स्वीकृत किए है। इन दोनों ही योजनाओं के हल होने पर ग्रामीणों को पेयजल घरद्वार पर उपलब्ध हो सकेगा तथा उनकी बहुत बड़ी समस्या हल हो सकेगी।
इस दौरान सरपंच जसवंत यादव, नंबरदार नौरंगलाल, पूर्व सरपंच बलबीर, नंबरदार राधेश्याम, पंच संजय, पंच कृष्ण कुमार, सुरेश, सूबेदार बिशम्बर, कृष्ण कुमार, सूबेसाहब, रामनिवास, रामशरन, रामकुमार, जगदीश, बिल्लू, दलीप, गुलाबसिंह, परमजीत, आकाश, रिंकू, दिनेश, राजबीर, अंकित, योगेश, नवीन, सत्यपाल व संदीप आदि ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें