फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 26 केंद्रों पर 11275 किशोर-किशोरियों को लगाई गई वैक्सीन

विज्ञापन
टीकाकरण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
जिले में वीरवार को 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 11275 किशोर-किशोरियों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। पिछले तीन दिन में लगभग 21 हजार किशोर-किशोरियोें को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने 65 हजार प्लस का लक्ष्य रखा हुआ है।
विज्ञापन

वीरवार को अटेली सीएचसी में सबसे अधिक 957, दूसरे नंबर पर महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में 866 तथा तीसरे नंबर पर पीएचसी बुढवाल में 705 किशोर-किशोरियों को टीके लगाए गए। टीका लगाने का कार्य जिले के सरकारी एवं निजी स्कूलों में भी चल रहा है। वीरवार को कुल 15325 लोगों को वैक्सीन लगाई गई, जिनमें 11275 किशोर-किशोरियों को पहली, अन्य में 1594 को पहली व 2456 को दूसरी डोज लगाई गई।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष रजनीश बंसल के दिशा निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जिला न्यायालय के एडीआर सेंटर में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 51 लोगों ने टीके लगवाए। जिला न्यायालय के एडीआर सेंटर में आयोजित शिविर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष रजनीश बंसल व जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अंजलि जैन ने निरीक्षण किया। शिविर में जिला न्यायालय के अधिकारी कर्मचारीगण, वकील व जिला न्यायालय में आने वाले लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रजनीश बंसल ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक को टीकाकरण करवाना अनिवार्य है। साथ ही उन्होंने कहा कि मास्क का प्रयोग करें बार-बार हाथों को सैनिटाइज व साबुन से साफ करें। भीड़भाड़ वाली जगह में जाने से बचे व बिना काम घर से बाहर न जाएं।
कैंप में कुल 94 विद्यार्थियों ने करवाया टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को केंद्रीय विद्यालय रघुनाथपुरा में विद्यार्थियों को टीके लगाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 94 विद्यार्थियों को टीके लगाए गए। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुमन जांगिड़, सुदेश (आशा वर्कर) एवं सुनील कुमार 3 सदस्यों की टीम गठित की गई। विद्यालय की प्राचार्य निर्मला बुडानिया ने बताया कि टीकाकरण शिविर के दौरान सामाजिक दूरी का ध्यान रखा गया।

बस स्टैंड पर टीका लगवाती छात्रा। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें