महेंद्रगढ़। सीआईएस महेंद्रगढ़ स्टाफ ने दो अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को अवैध हथियारों सहित काबू किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप निवासी मकड़ाना जिला चरखी दादरी और कनीना क्षेत्र के गांव झाड़ली निवासी अजय उर्फ भानु के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों ही आरोपी दादा गैंग से संबंध रखते हैं तथा कनीना थाना में मारपीट, लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज हैं। पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से अवैध हथियारों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सदर महेंद्रगढ़ में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अवैध हथियार के बारे में पूछताछ के लिए न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं सीआईए महेंद्रगढ़ की दूसरी टीम आकोदा बस स्टैंड से एक युवक एक देशी कट्टा और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लिया है।