फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल पर बैठाने के बाद पैसे छीनने के मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रास्ता पूछने के बहाने एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर बैठाकर पैसे छीनने के दो आरोपियों को नांगल चौधरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान यशवीर निवासी गांव चितोकरी थाना सेवर जिला भरतपुर राजस्थान और संजय निवासी रसीलपुर थाना रुदावल जिला भरतपुर राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव मोमनपुर के सावलराम ने नांगल चौधरी थाने में शिकायत देते हुए बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक नांगल चौधरी में किसी काम से गया था, जब काम निपटाकर वह बैंक से बाहर आया तो दो युवक मोटरसाइकिल लिए खड़े थे। जो उससे निजामपुर जाने का रास्ता पूछने लगे, रास्ता बताने के बहाने युवक उसे भी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए। मोटरसाइकिल सवार युवकों ने सावलराम को बीच में बैठा लिया और पीछे बैठे हुए युवक ने बैग की आड़ से सावलराम की जेब से पैसे निकालने लगा। व्यक्ति को शक हुआ तो उसने अपनी जेब को पकड़ लिया, लेकिन पीछे बैठे युवक ने जबरदस्ती उसकी जेब से पैसे छीन लिए। इस पर शिकायतकर्ता ने बाजार की भीड़ को देखकर शोर मचा दिया। जिस पर लोगों ने युवकों को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया और उनकी धुनाई कर दी और डायल 112 पर इसकी सूचना दी। डायल 112 की पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम यशवीर और संजय बताया। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना नांगल चौधरी में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ करते हुए उनके कब्जे से व्यक्ति के पास से छीने हुए पैसे बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों की मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया और अन्य सामान को कब्जे में लिया गया। आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें