महेंद्रगढ़। थाना यातायात प्रभारी टीम की ओर से वीरवार को शहर के टैक्सी स्टैंड पर चालकों को यातायात नियमों की बारीकियों से अवगत कराया गया। यातायात निरीक्षक नरेश कहा कि रात में हार्न के साथ डीपर का प्रयोग करके ही ओवरटेक करें, ताकि हादसे से बचा जा सके।
ट्रक चालकों से शराब पीकर किसी भी प्रकार का वाहन न चलाने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारी वाहन चालक अपनी निर्धारित लेन में ही वाहन चलाएं। इस दौरान चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि गलत दिशा में, तेज गति से, शराब का सेवन करके वाहन संचालन करना कानूनी अपराध है।