फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीणों को बताए साइबर अपराध से बचाव के तरीके

Thu, 06 Jun 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। थाना सदर कनीना की टीम ने खरकड़ा गांव में लोगों को साइबर अपराध से बचाव के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को हेल्प लाइन 1930 के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

कनीना सदर थाना प्रबंधक निरीक्षक रामनाथ ने कहा कि मोबाइल पर मिले किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, क्योंकि इनके माध्यम से सबसे अधिक अपराध होता है। अज्ञात लिंक पर क्लिक करने फोन का डाटा हैक हो सकता है या उस लिंक पर क्लिक करने पर ऐप डाउनलोड होने पर फर्जी ब्राउजर आपके मोबाइल/कंप्यूटर पर डाउनलोड हो जाता है, जिससे साइबर अपराधी आपकी निजी डिटेल्स को हासिल कर लेते हैं।
इस बात का ध्यान रखें कि अपना कार्ड नंबर, सीवीसी, पिन, ओटीपी, इंटरनेट बैंकिंग यूजर आईडी या यूआरएन (यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर) को कभी किसी व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें