फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तीन गांवों ने पुरातत्व विभाग में उप निदेश को किया सम्मानित

विज्ञापन
फोटो संख्या:80- पुरातत्व विभाग में उप निदेश पद पर नियुक्त प्रो. नरेंद्र परमार को सम्मानित करते 
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में इतिहास विभाग के प्रोफेसर नरेंद्र परमार को हरियाणा पुरातत्व विभाग में उप निदेशक पद पर प्रतिनियुक्ति पर गांव पाली, धौली व जाट गांवों के ग्रामीणों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कैलाश पाली ने कहा कि हरियाणा की धरती की गोद में कई विकसित और अविकसित सभ्यताओं ने जन्म लिया है।
विज्ञापन

अब इस क्षेत्र से लंबे समय से जुड़े रहे नरेंद्र परमार जैसे इतिहासकार की नियुक्ति होना गर्व की बात है। यहां की सभ्यताओं पर शोध को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर ग्राम धरोहर संरक्षण समिति के संयोजक कैलाश पाली, सेवानिवृत्ति थानेदार दशरथ सिंह, गांव पाली के सरपंच देशराज सिंह, पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह, अमित भारद्वाज, सूबेदार महेंद्र सिंह, जाट के पूर्व सरपंच प्रकाश चंद, नरेश सिंह, बलबीर सिंह, जोगिंदर सिंह शेखावत, योगी राजपूत संजीव कौशिक, अशोक मास्टर धोली, बिरेंद्र सिंह तंवर, राजेश गोयल, रणवीर सिंह, पप्पू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें