फोटो संख्या:77- सब्जी मंडी महेंद्रगए़ में रखी गोभी--संवाद
महेंद्रगढ़। सब्जी मंडी में स्थानीय किसानों द्वारा बड़े पैमाने पर गोभी की आपूर्ति किए जाने से बाजार में इसके दामों में गिरावट दर्ज की गई है। व्यापारियों के अनुसार वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 50 क्विंटल गोभी की खपत हो रही है जिससे बाजार में पर्याप्त आपूर्ति बनी हुई है।
पांच दिनों से गोभी के भावों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। पहले जहां गोभी 50 रुपये प्रति किलो हिसाब से मिल रही थी वहीं अब मांग के अनुसार आपूर्ति होने से उपभोक्ताओं को 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से गोभी उपलब्ध हो रही है।
किसानों का कहना है कि इस बार मौसम अनुकूल रहने से फसल की पैदावार अच्छी हुई है जिसके चलते वे सीधे मंडी में अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में गोभी की बढ़ी आवक से बाजार में संतुलन बना हुआ है। स्थानीय किसानों, व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए यह स्थिति लाभकारी साबित हो रही है।
बॉक्स
शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी गोभी की खपत बढ़ी है। होटल, ढाबा और विवाह समारोहों में भी गोभी का अधिक उपयोग होने से बाजार में रोजाना खपत अच्छी बनी हुई है।-पवन सैनी, दुकानदार
बॉक्स
इसी प्रकार स्थानीय स्तर पर आपूर्ति बनी रही तो आने वाले दिनों में गोभी के भावों में और गिरावट आ सकती है। सब्जियों की बढ़ती महंगाई के बीच गोभी के दामों में आई गिरावट से घरेलू बजट को कुछ राहत मिली है।-नेतराम सैनी, दुकानदार।
फोटो संख्या:77- सब्जी मंडी महेंद्रगए़ में रखी गोभी--संवाद
फोटो संख्या:77- सब्जी मंडी महेंद्रगए़ में रखी गोभी--संवाद