फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीए परीक्षा में बीपीएस के तीन छात्रों ने पाई सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हाल ही में घोषित सीए अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम में बीपीएस स्कूल के तीन छात्र रितिक कुमार गोयल, आयुष अग्रवाल व विशाल गोयल ने सफलता प्राप्त कर न केवल स्कूल बल्कि क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।
विज्ञापन

रितिक कुमार गोयल ने ऑल इंडिया स्तर पर 17वां रैक हासिल किया। रितिक कुमार गोयल ने अपनी इस सफलता का श्रेय संस्था के अध्यापकों के कुशल मार्ग निर्देशन को दिया। इस अवसर पर संस्था चेयरमैन नरेश संघी व सचिव किशन चौधरी ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों, अभिभावको व अध्यापकों को बधाईयां दी। उन्होंने कहा कि संस्था क्षेत्र की प्रतिभाओं को तराशने के लिए प्रतिबद्व है और इस संदर्भ मे भविष्य में भी संस्था बेहतरीन काम करती रहेगी। संस्था प्रधानाचार्य उदय भान राव ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाऐं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें