फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन और केवीपीवाई परीक्षा में सफल विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन राजक अधिकारी विकास कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। आरपीएस स्कूल नारनौल में शुक्रवार को जेईई मेन और केवीपीवाई परीक्षा में सफलता पाने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को समारोह में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाल ही में चयनित भारतीय वन सेवा अधिकारी विकास यादव रहे। अध्यक्षता विद्यालय के डीन जेपी यादव ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद बच्चों नेे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में जेईई मेन और केवीपीवाई परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले सभी विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विकास यादव ने कहा कि जीवन में सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अपने आईआईटी और आईआईएम में अध्ययन से जुड़े हुए अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने सिविल सर्विस में अपने चयन के अनुभव भी विद्यार्थियों के साथ साझा किये।
विज्ञापन

प्राचार्य बाबूलाल यादव ने बताया कि एनटीए की ओर से आयोजित जेईई मेन की परीक्षा में आरपीएस संस्था के 99 पर्सेंटाइल से अधिक हासिल करने वाले 19 विद्यार्थी रहे। 85 विद्यार्थियों ने 95 से अधिक पर्सेंटाइल, 163 विद्यार्थियों ने 90 से अधिक पर्सेंटाइल, 251 विद्यार्थियों ने 80 से अधिक पर्सेंटाइल प्राप्त की। इसके साथ केवीपीआई में 5 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों व अभिभावकों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उपप्राचार्य सुनील कुमार ने कहा कि विद्यार्थी सदा अपने गुरुजनों की बताई गई बातों का अनुसरण करें तथा जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित करके उसे पाने के लिए प्रयासरत रहें।
विद्यालय के डीन जयप्रकाश यादव ने कहा कि जीवन में कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होती। विद्यार्थी अपनी कड़ी मेहनत व कोशिश से देश के बड़े से बड़े संस्थान में प्रवेश पा सकते हैं। आरपीएस संस्था इस दिशा में प्रयासरत है एवं सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति वचनबद्ध है। कार्यक्रम का मंच संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता नवीन कुमार व रसायन शास्त्र प्रवक्ता सोमा शर्मा ने किया। कार्यक्रम में कोआर्डिनेटर डॉ. निश्चिल खन्ना, कोआर्डिनेटर रविंद्र पहल, राजेश्वरी, मिनाक्षी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें