फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी में सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदलकर चोरों ने उड़ाए 10 सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। गाहड़ा रोड स्थित एक गैस एजेंसी में अज्ञात युवक सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदलकर 10 सिलिंडर चोरी कर ले गए। गैस एजेंसी के कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज की जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन

गांव सिहोर निवासी रतिराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गाहड़ा रोड स्थित एक गैस एजेंसी के गोदाम पर कार्य करता है। बुधवार सुबह 10 बजे के सिलिंडरों की जांच की गई तो 10 सिलिंडर गायब मिले। गिनती करने पर पता चला कि गोदाम ने 10 गैस से भरे हुए सिलिंडर गायब हैं। इसके उपरांत गोदाम की उत्तर दिशा की बाहरी दीवार के आसपास जांच की गई तो पड़े हुए सिलिंडर के निशान और अज्ञात लोगों के पैरों के निशान पाए गए। सीसीटीवी कैमरे की जांच में गोदाम के मुख्य द्वार पर कैमरे की दिशा बदलकर अज्ञात चोर गोदाम में घुसे हैं। शिकायत देकर चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सिलिंडर बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने कर्मचारी रतिराम के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें