फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस दुकान में करता था काम, उसी में की चोरी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर थाना नारनौल पुलिस ने परचून की दुकान से नकदी चुराने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुरेश निवासी पुरानी मंडी नारनौल के रूप में हुई है। आरोपी से 10 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि नई सराय नारनौल के रहने वाले नितिन ने शहर थाना नारनौल में सुरेश के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी की उसकी दुकान में रात के समय उसने ताला तोड़कर नकदी चोरी की है। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुरेश को नारनौल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 10 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पहले दुकान पर काम करता था। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें