फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई नहीं होने से नालियां ओवरफ्लो, ग्रामीणों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
सतनाली के वार्ड 20 में मुख्य रास्ते पर भरा दू‌षित पानी। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
कार्यकाल पूरा होने के कारण सरकार ने सरपंचों का चार्ज उनसे लेकर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को सौंप दिया है, लेकिन अब सरकार का यह निर्णय ग्रामीणों के लिए आफत बन गया है। ग्रामीणों को अपने छोटे से छोटे कार्य के लिए भी पंचायत विभाग के अधिकारियों के दरबार के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गांवों में सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमराने लगी है। प्रशासन व सरकार स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के दावे कर रहे हैं, मगर हकीकत कुछ और है। नालियोें की सफाई नहीं होने के कारम वार्ड नंबर 20 के घरों का दूषित पानी ओवरफ्लो होकर मुख्य रास्ते पर बह रहा है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि उनके वार्ड में नालियों की समय पर सफाई न होने के कारण उसका गंदा पानी बीच रास्ते पर बह रहा है। वहां गंदगी तथा कीचड़ जमा हो गई है। ऐसे में वे गंदगी के माहौल में जीवन बसर करने के लिए मजबूर हैं। आलम यह है कि गंदे पानी व कीचड़ के कारण नालियां अवरुद्ध भी हो चुकी हैं। प्रतिदिन इस रास्ते से सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। इस बारे में कई बार पंचायत विभाग को भी अवगत करवाया गया है, परंतु गंदे पानी की निकासी के लिए नालियों की सफाई नहीं करवाई गई है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पंचायतों से चार्ज लेकर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को सौंप दिया गया है। ऐसे में अब वे सरपंच के समक्ष भी गुहार नहीं लगा सकते। वहीं दूसरी ओर ओवरफ्लो नालियों के चलते गंदा पानी जमा हो जाने से उनमें मक्खी, मच्छर भी पैदा हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने पंचायत विभाग से क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत करवाने, ओवरफ्लो नालियों की सफाई करवाने के साथ-साथ गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था कायम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें