फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन पर पिस्तौल तानकर लूटे 29 हजार रुपये

विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
सिंघाना रोड स्थित कृष्णा पेट्रोल पंप पर शुक्रवार मध्य रात्रि को हथियारबंद बदमाशों ने दो सेल्समैन से मारपीट कर 29 हजार रुपये लूट लिए। सेल्समैन की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पेट्रोल पंप के सेल्समैन बिजेंद्र ने बताया कि वह अपने साथी राजेश के साथ पेट्रोल पंप पर शुक्रवार मध्य रात्रि में बैठा हुआ था। इस दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर पांच युवक आए। दो युवक मोटरसाइकिलों को चालू करके खड़े रहे और तीन युवक पेट्रोल पंप के केबिन में आए और मोटरसाइकिलों में पेट्रोल डालने के लिए कहा। राजेश जैसे ही बाहर आया तो बदमाशों ने उस पर पिस्तौल तान कर पैसे देने की बात कही। उसने पैसे नहीं दिए तो बदमाशों ने उसकी तरफ गोली चलाते हुए उससे दिनभर की सेल के 13 हजार रुपये और उससे 16 हजार रुपये छीन लिए। बदमाशों ने पंप के बंद केबिन की चाबी मांगी, लेकिन उसने चाबी नहीं होने की बात कही। इस पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और फायर भी किए। जैसे-तैसे करके वे वहां से भाग निकले। बाद में उसने पुलिस व पंप मालिक को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद डीएसपी जितेंद्र कुमार व अन्य पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में सेल्समैन से जानकारी ली। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें