महेंद्रगढ़-नारनौल स्टेट हाइवें पर आग जलाकर ठंड से बचाव करते दुकानदार।
- फोटो : Narnol
पिछले एक सप्ताह से पड़ ही कड़ाके की ठंड से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। तीन दिनों से सूर्यदेव के दर्शन भी महज कुछ ही समय के लिए हो रहे हैं। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में सर्दी का सितम जारी है। आमतौर पर नारनौल अधिक ठंडा रहता है लेकिन इस बार 11 जनवरी से न्यूनतम तापमान के साथ महेंद्रगढ़ प्रदेशभर में सबसे अधिक ठंडा रहा है। न्यूनतम तापमान भी पिछले 4.1 डिग्री से 4.8 डिग्री तक रहा है। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा तथा अधिकतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दिनभर बादल छाए रहने से ठंड का ओर भी अधिक सितम जारी रही। लोगों ने भी दिनभर अलाव का सहारा लिया। सुबह के समय कोहरा छाया लेकिन कम कोहरा होने के कारण यातायात प्रभावित नहीं हुआ।
19 तक जारी रहेगा ठंड का सितम
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा जिला मौसम इकाई महेंद्रगढ़ के मौसम विशेष डॉ. दिवेश चौधरी ने बताया कि 19 जनवरी के बीच आमतौर पर मौसम खुश्क रहेगा। बीच बीच में क्षेत्र के कुछ स्थानों पर आंशिक बदलवाई भी रहेगी। इस दौरान अधिकांश स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। मौसम भी परिवर्तनशील रहेगा।