फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन से अस्पताल तक लोहा मंडी के क्षेत्र को छोड़कर बनाया जाएगा डिवाइडर

विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त अजय कुमार। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल शहर के अंदर पुलिस लाइन के सामने से किला रोड तक के सड़क मार्ग की समीक्षा बैठक की गई। बैठक लेते हुए उपायुक्त अजय कुमार ने इस समस्या से शहरवासियों को जल्द निजात दिलाने के निर्देश दिए। एसडीएम मनोज कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी कि सीवरेज लाइन का कार्य पूरा हो चुका है। अब सड़क को दोबारा से उसी स्थिति में लाया जा रहा है। मरम्मत का कार्य तेज गति से चल रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम ने जानकारी दी कि इस रोड को चौड़ा किया जाएगा। इससे पहले मार्ग पर अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस बार निर्माण कार्य के दौरान कच्ची जगह नहीं छोड़ी जाएगी बल्कि दुकानों तक सीमेंट का रोड बनेगा। नाले की बजाए पाइप लाइन से बारिश का पानी बाहर निकालने का इंतजाम किया जाएगा। साथ ही इसके बीच में डिवाइडर भी बनाया जाएगा।
लोहा मंडी के कुछ एरिया को छोड़कर सामान्य अस्पताल तक बीच में डिवाइडर बनाया जाएगा। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सड़क मार्ग उसी लेवल पर बनाया जाए जिस लेवल पर पहले सड़क बनी हुई थी। इस मार्ग को किसी भी हालत में ऊंचा नहीं उठाया जाए। इस पर एसडीएम ने बताया कि यह सड़क मार्ग पहले बने सड़क मार्ग से ऊंचा नहीं बनाया जाएगा। इसके लिए पहले से ही सीवर लाइन को नीचा दबाया गया है। ऐसे में रोड को ऊंचा बनाने का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने बताया कि फिलहाल 10-15 दिन के अंदर-अंदर इस सड़क मार्ग को पूरी तरह से दुरुस्त कर दिया जाएगा। उसके बाद इसे दोबारा से अच्छी तरह बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें