महेंद्रगढ़। जिले से शनिवार को हजारों की संख्या में युवा कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा देने के लिए जांएगे। नारनौल रोडवेज डिपो ने परीक्षार्थियों के लिए अलग से बसों की सुविधा की है। शनिवार को आयोजित होने वाली परीक्षा में जिले से 30 बसों की बुकिंग हुई है जिनमें 1560 परीक्षार्थी परीक्षा देने जाएंगे। महेंद्रगढ़ से लगभग 540 तथा नारनौल से 1040 परीक्षार्थियों ने टिकट बुक करवाई है। ये बसें ले जाने के साथ-साथ वापस भी लेकर आएंगी। इन टिकट बुकिंगों से रोडवेज विभाग को एक दिन का लगभग 5.92 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
बता दें कि कांस्टेबल भर्ती की 7 और 8 अगस्त को परीक्षा होनी है। जिले के परीक्षार्थियों का केंद्र हिसार जिले में आया है। रोडवेज डिपो नारनौल से परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए स्पेशल बसें चलाने का निर्णय लिया था। उसके तहत शुक्रवार को सुबह सात बजे से ही बसों की टिकट बुकिंग शुरू कर दी गई थी जो शाम छह बजे तक चली। शुक्रवार को मात्र 7 अगस्त की परीक्षा कें लिए 30 बसें बुकिंग हुई है। इनमें से दस बसें महेंद्रगढ़ तथा 20 बसें नारनौल से बुक हुई हैं। 8 अगस्त की परीक्षा की टिकट बुकिंग शनिवार को होगी। खराब होने की स्थिति में या सुबह परीक्षार्थी और जाने पर उनको भेज
यह रहेगा बसों का समय:
कांस्टेबल भर्ती परीखा सुबह और शाम दो सत्र में आयोजित होगी। पहले सत्र की परीक्षा के लिए
बस सेवा महेंद्रगढ़ एवं नारनौल दोनों ही स्टैंड से सुबह चार बजे हिसार के लिए रवाना होगी। परीक्षार्थियों को सुबह साढ़े तीन बजे बस स्टैंड पर पहुंचना होगा। इसके अलावा सायं कालीन सत्र के लिए सुबह 7 बजे बसें रवाना होंगी। बसें परीक्षार्थियों को हिसार बस स्टैंड पर उतारेंगी और परीक्षा खत्म होने के एक घंटा बाद वापस चल देंगी।
बसों को करवाया गया है सैनिटाइज:
रोडवेज विभाग ने सभी बसों को सैनिटाइज करवाया गया है। परीक्षार्थियों को बसों में सवारी करते समय मास्क लगाना होगा तथा सेनेटाइजर साथ ले जाना होगा। परीक्षार्थियों को टिकट बुकिंग के लिए बस नंबर तथा सीट नंबर भी दिए गए हैं। उनको दिए गए नंबर के अनुसार ही बैठना होगा।
ट्रैनों के अभाव में युवाओं को उठानी पड़ेगी परेशानी:
ट्रैनों के अभाव में युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कई लोगों को बसों में यात्रा करने पर दिक्कत होती है, इससे वो ट्रैन का साधन ही पसंद करते हैं। लॉकडाऊन मार्च 2020 से पहले रेवाड़ी से हिसार तथा दिल्ली से हिसार दो ट्रेनें चलती थीं। दो ट्रैंने ही वापसी में चलती थीं। इससे यात्रियों को काफी फायदा होता था। अभी तक दोनों ट्रैंने बंद पड़ी हैं। दैनिक रेलयात्री महासंघ की ओर से कई बार ज्ञापन भी दिए जा चुके हैं। अगर दोनों ट्रैनें चलती रहती तो इस परीक्षा में परीक्षार्थियों को अवश्य लाभ मिलता।
--------------------------
वर्जन:
रोडवेज की ओर से शनिवार की आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए 30 बसें बुक की गई हैं। नारनौल और महेंद्रगढ़ दो-दो बसें स्पेयर में भी रखी हैं। ये बसें ही परीक्षार्थियों को लेकर जाएगी और वहां से वापस भी लेकर आएगी। -नवीन शर्मा, जीएम नारनौल डिपो महेंद्रगढ़।
हरियाणा पुलिस की परीक्षा को लेकर महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर टिकट बुक करवाते परिक्षार्थी- फोटो : Narnol