फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नौताना की बणी के पास सोमवार रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मनोज शादीशुदा था और वह 10 दिन पहले बेटे का पिता बना था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बसई निवासी अंकित ने बताया कि उसका 23 वर्षीय भाई मनोज व सुरेंद्र बाइक पर सवार होकर नौताना गांव में आयोजित कुआं पूजन कार्यक्रम में शरीक होने गए थे। रात करीब 9:30 बजे वापस बसई जा रहे थे तो गांव नौताना की पानी की टंकी के पास सामने से एक चालक स्कॉर्पियो गाड़ी को तेज रफ्तार, गफलत व लापरवाही से चलाता हुआ आया और बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मनोज व सुरेंद्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुरेंद्र को प्राथमिक उपचार देकर हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई अंकित के बयान पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें