फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में गणपति विसर्जन से पूर्व निकाली झांकी, भक्तिमय हुआ शहर का माहौल

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ के मुख्य मार्गों से गणेश जी की शोभा निकालते श्रद्धालु - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के अनेक स्थानों पर रविवार को गणपति विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भगवान गणेश की झांकियां निकाली गई। शहर के 11 हट्टा बाजार, प्राचीन शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, मोहल्ला खटीकान आदि स्थानों पर विसर्जन से पूर्व शहर के मुख्य मार्गों से झांकियां निकाली गई।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं द्वारा गणपति बप्पा मोरिया के नारों से शहर के माहौल को भक्तिमय बना दिया। हर वर्ष की भांति इस बार भी गांव झगड़ोली स्थित नहर में गणपति विसर्जन कर दस दिनों तक चले इन धार्मिक अनुष्ठानों का समापन किया गया। शहर के परशुराम चौक, मसानी चौक, सब्जी मंडी रोड, बालाजी चौक, अनाज मंडी रोड, सिनेमा रोड होते हुए झगड़ोली पहुंचकर विधि-विधान से पूजा अर्चना कर भगवान गणपति को विदा किया। इस अवसर पर विक्की गोयल, लीलू यादव, जयपाल, राहुल यादव, सुमित, रवि, साहिल, नीरज, गोविंद, सुरेंद्र, संजय, मोनू सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें