फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हकेंविवि में सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंविवि) अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के ट्रेनिंग एंड लर्निंग एकेडमी के सहयोग से 6 सितंबर से सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन करेगा। लीडरशिप एंड टीमवर्क फॉर एजुकेशन एक्सीलेंस विषय पर आधारित यह एफडीपी ऑनलाइन माध्यम से एक सप्ताह तक चलेगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि इसमें एआईसीटीई के अंतर्गत आने वाले संस्थानों के शिक्षकों, शोधार्थियों, स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के साथ-साथ विभिन्न इंडस्ट्री, सरकारी संस्थानों से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी भी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में सह आचार्य व एफडीपी के संयोजक डॉ. अजय कुमार बंसल, डॉ. विकास गर्ग ने बताया कि विश्वविद्यालय वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाकर, उच्चतम नैतिक मानकों का समर्थन करते हुए संकाय सदस्यों को उत्कृष्टता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस आयोजन के पीछे का उद्देश्य शिक्षकों को एक्सेस, इक्विटी और क्वालिटी जैसे उच्च शिक्षा के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सशक्त बनाना है। कार्यक्रम से शिक्षकों और प्रशासकों में शिक्षण, प्रशिक्षण, संचार और नेतृत्व कौशल का विकास होगा। प्रतिभागियों को शिक्षकों की बदलती भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के लिए विकसित करने और उसी के लिए तैयार करने में सक्षम बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें