फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई में दाखिले के लिए द्वितीय चरण की प्रक्रिया शुरू, 13 जुलाई तक करवा सकते हैं दाखिला

Wed, 10 Jul 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:59- राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में दा​खिला लेते विद्यार्थी --स्र
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र की आईटीआई में द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी कर दी गई है। मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी 13 जुलाई तक दाखिला करा सकते हैं। मंगलवार देर शाम जारी की गई द्वितीय चरण की मेरिट सूची में महेंद्रगढ़ आईटीआई में 127, महिला आईटीआई में 11 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

वहीं सतनाली आईटीआई में 39 की मेरिट सूची जारी की गई है। पहली मेरिट सूची के आधार में महेंद्रगढ़ में 668 सीट पर 309 विद्यार्थियों की सूची जारी की गई थी, जिसमें से 116 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। वहीं महिला आईटीआई में 180 सीट पर 88 की सूची जारी की गई थी जिसमें से 61 छात्राओं ने दाखिला लिया। महेंद्रगढ़ की पांच आईटीआई में 300 विद्यार्थी दाखिला ले चुके है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ के इंचार्ज संदीप ने बताया कि संस्थान में दाखिले की मंगलवार को देर शाम दूसरी मेरिट सूची जारी की गई। दूसरी मेरिट सूची में 127 विद्यार्थियों की सूची जारी की गई। इनमें से वेल्डर ट्रेड में 90 प्रतिशत कट ऑफ लिस्ट रही। कोपा ट्रेड में 100 प्रतिशत कट ऑफ रही, फिटर ट्रेड में 100 प्रतिशत, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 105 प्रतिशत, आर एंड एसी ट्रेड में 85, वायरमैन ट्रेड में 94 प्रतिशत, स्टेनो ट्रेड में 100 प्रतिशत कट ऑफ रही। उन्होंने बताया कि दूसरी मेरिट सूची के आधार पर 26 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। अब तक 668 सीट पर 142 विद्यार्थियों ने दाखिला ले चुके है। विद्यार्थी 13 जुलाई तक फीस जमा करवाकर दाखिला ले चुके है।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के इंचार्ज प्रेम पाल ने बताया कि संस्थान में 216 सीट पर दाखिला किया जाना है। दूसरी मेरिट सूची में 39 विद्यार्थियों की सूची जारी की गई है, जिसमें विभिन्न ट्रेड में 13 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। अब 67 विद्यार्थियों ने दाखिला ले चुके है। उन्होंने बताया कि डीएमएम में 58 प्रतिशत, इलेक्ट्रीशियन में 94.60 प्रतिशत, फिटर में 84 प्रतिशत, वायरमैन में 83.40, आर एंड एसी में 82.40, टर्नर में 61 प्रतिशत, वेल्डर में 64 प्रतिशत, प्लम्बर में 53.80 प्रतिशत, स्टेनो हिंदी में 69.60 प्रतिशत कट ऑफ रही।
राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के इंचार्ज हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि 180 सीट पर दाखिला किया जाना है। दूसरी मेरिट सूची में 11 छात्राओं की सूची जारी की गई है। पहली सूची में 61 छात्राओं ने दाखिला लिया है। दूसरी मेरिट सूची में कोपा में 62 प्रतिशत, कढ़ाई में 64 प्रतिशत, स्टेनो हिंदी में 61 प्रतिशत, ब्यूटीशियन में 54 प्रतिशत कट ऑफ सूची रही है।
विज्ञापन

सतनाली आईटीआई में यह है दाखिलों की स्थिति
ट्रेड दूसरी सूची के आधार पर दाखिला
डीएमएम 00
इलेक्ट्रीशियन 01
फिटर 03
वायरमैन 02
आर एंड एसी 01
टर्नर 01
वेल्डर 01
प्लम्बर 02
स्टेनो हिंदी 02
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़
इलैट्रीशियन 01
इलेक्ट्रोनिक मेकेनिकल 01
टीपीईएस 02
मशिनिष्ठ 01
कोपा 02
सोयल टेस्टिंग 01
वेल्डर 01
टर्नर 01
फिटर 01
स्टेनो हिंदी 05
ट्रैक्टर मशिनिष्ट 01
एमसीईए 03
वायरमैन 01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें