फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे सड़क मार्ग को ठीक करवाने के लिए बच्चे ने जताया रोष

विज्ञापन
टूटी सड़क को ठीक करवाने की मांग को लेकर रोष जताती छात्राएं। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। गांव लहरोदा के पास से गुजर रहे फोरलेन मार्ग की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि मार्ग पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। इनमें आए दिन वाहन फंस कर खराब हो रहे हैं। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। इस परेशानी को लेकर गांव के स्कूली बच्चे वीरवार को उपायुक्त अजय कुमार से मिलने पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त से उक्त सड़क को ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं उपायुक्त ने इस मार्ग पर आने वाले वाहनों को दूसरे रास्ते से निकालने के लिए यातायात पुलिस के कर्मचारियों की तैनाती करवाई, लेकिन पुलिस कर्मचारी कुछ घंटों के बाद चले गए। इस पर शुक्रवार को दोबारा से स्कूली बच्चों ने सड़क पर आकर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। वहीं उन्होंने कहा कि जैसे ही पुलिस कर्मचारी यहां से गए उसके तुरंत बाद ट्रक गड्ढों में फंसकर पलट गया। बच्चों ने एक वीडियो शेयर कर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सपना था कि वे भी आईएएस अफसर बने, लेकिन ऐसे आईएएस बनने का क्या फायदा जब उनकी ही आज्ञा का पालन न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें