फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगो के लिए किए जाने वाले प्रदर्शनों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने बनाई कोर कमेटी

विज्ञापन
सतनाली में बैठक करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के कर्मचारी । संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा की बैठक खंड सतनाली कार्यालय में अशोक कुमार की अध्यक्षता आयोजित की गई। बैठक का मंच संचालन चरण सिंह ने किया। बैठक में 28 फरवरी को चंडीगढ़ विधान सभा पर अपनी मांगों लेकर होने वाले प्रदर्शन को लेकर एक कोर कमेटी का गठन किया। कोर कमेटी में जगदीश संजय कुमार, चरण सिंह, अशोक कुमार, विक्रम सिंह, सुरेश कुमार सभी मांगों, समस्याओं को लेकर होने वाले की तैयारी जोर-शोर से करेंगे।
विज्ञापन

बैठक को मुख्य वक्तव्य कामरेड सुभाष चंद्र एडवोकेट ने कहा की वर्तमान सरकार सफाई के काम पर जोर दे रही है। सफाई में लगे हुए सफाई कर्मचारियों को सफाई के उपकरण आधुनिक तरीके के उपलब्ध करवाए जाएं। सफाई कर्मचारियों को गेस मास्क, सैनिटाइजर, साबुन, तेल, जोखिम भत्ता दिया जाए। मुख्य मांग सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए तब तक न्यूनतम वेतन हर माह 28 हजार रुपये और हर माह की निश्चित तिथि को दिया जाए। मेडीकल सुविधा, महिला सफाई कर्मचारी को मातृत्व लाभ, पुरुष कर्मचारी को चाइल्ड केयर लिव लागू किया जाए। पेंशन स्कीम लागू किए जाने। बैठक को विनोद कुमार, सुरेश कुमार, जगदीश, लाली देवी, पवन, कुमार संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें