महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर टिकट बुक की पैमेंट वापिस लेते हुए परिक्षार्थी
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा के रद्द किए जाने के बाद बुक बसों की टिकटों के पैसे रोडवेज विभाग ने वापस करने शुरू कर दिए हैं। पिछले दो दिनों में 250 परीक्षार्थियों के 85000 रुपये रिफंड किए जा चुके हैं।
बस स्टैंड इंचार्ज वेदप्रकाश ने बताया कि 7 और 8 अगस्त को हरियाणा पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा थी। जिसमें कई परीक्षार्थियों का सेंटर हिसार में आया था। सात अगस्त को परीक्षार्थी पेपर देने चले गए थे। इसी दिन पेपर लीक हो गया और सरकार ने शाम को पेपर रद्द करने की घोषणा कर दी थी। जिस वजह से परीक्षार्थी आठ अगस्त को परीक्षा नहीं दे पाए थे जबकि परीक्षार्थियों ने बसों की टिकट पहले ही बुक करवा ली थी।
रोडवेज विभाग ने उनका पैसा रिफंड करने का निर्ण लिया था। मंगलवार से रिफंड प्रक्रिया शुरू हो गई थी। बुधवार को भी यह जारी रही। बुधवार दोपहर 2 बजे तक लगभग 250 परीक्षार्थियों का पैसा रिफंड कर दिया गया था। अड्डा इंचार्ज वेदप्रकाश ने बताया कि परीक्षार्थी रसीद और टिकट साथ लेकर आए। उन्होंने बताया कि 8 अगस्त को 6 बसें बुक की गई थी। 10 अगस्त को 150 परीक्षार्थियों की और 11 अगस्त को दोपहर तक लगभग 100 परीक्षार्थियों की पेमेंट वापिस की गई हैं। उन्होंने बताया कि रोडवेज की ओर से तीन का समय दिया गया हैं अगर कोई परीक्षार्थी बच जाए तो वो नारनौल जीएम से मिलना होगा तब जाकर पेमेंट वापिस होगी।