रेलवे प्रशासन द्वारा जोधपुर मंडल में किए जा रहे दोहरीकरण कार्य के चलते रेवाड़ी-जोधपुर रेलगाड़ियां 27 फरवरी तक रद्द रहेगी। रद्द की गई रेलगाड़ियों में 14823-24 रेवाड़ी-जोधपुर रेलगाड़ी भी शामिल है जो 26 फरवरी तक रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14823 जोधपुर-रेवाड़ी रेलगाड़ी प्रतिदिन दोपहर 12:38 बजे सतनाली पहुंचती है यह भी रद्द रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 14824 रेवाड़ी-जोधपुर जो दोपहर 2:38 बजे सतनाली पहुंचती है, गाड़ी संख्या 22421/22 जोधपुर-दिल्ली सराय-जोधपुर सुपरफास्ट दिल्ली सराय से 26 फरवरी व जोधपुर से 27 फरवरी तक जोधपुर से डेगाना के बीच रद्द रहेगी। जोधपुर मंडल के मेड़ता रोड-खारिया खंगार रेलखंड पर मध्य दोहरीकरण व मेड़ता रोड-खारिया खंगार स्टेशनों के मध्य नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है जिसके कारण 27 फरवरी तक अनेक गाड़ियों के मार्ग परिवर्तित व आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
वरिष्ठ वाणिज्य मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि दोहरीकरण कार्य के कारण मेड़ता रोड-खारिया खंगार स्टेशनों के मध्य 13 से 27 फरवरी तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।